Last Updated: Monday, April 1, 2013, 12:50
जालंधर : जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर गश्त लगा रहे पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक की कल देर रात कार में सवार कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी का नाम गुरुदेव सिंह है जिसकी उम्र 50 साल की थी। वह तरन तारन का रहने वाला है और कपूरथला जिले में तैनान था। उन्होंने बताया कि कल रात यहां स्थित एक ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति बैग लेकर जा रहा था। इसे देख कर गुरूदेव ने उसे रुकने को कहा लेकिन वह तेजी से भागने लगा। यह देख गुरुदेव ने उसका पीछा किया। इसी बीच पीछे से आ रही एक कार को उसने मदद के लिए हाथ दिया। कार के रुकते ही अंदर से एक व्यक्ति निकला और उसने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिस कारण गुरुदेव की मौके पर मौत हो गई।
जालंधर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, कपूरथला के पुलिस अधीक्षक और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं । (एजेंसी)
First Published: Monday, April 1, 2013, 12:50