झारखंड में 10 नक्सलियों पर इनाम घोषित

झारखंड में 10 नक्सलियों पर इनाम घोषित

झारखंड में 10 नक्सलियों पर इनाम घोषित
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य में सक्रिय 10 नक्सलियों पर तीन लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक के नकद इनाम घोषित किए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 10 नक्सलियों पर इनाम राशि को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा था। ये सभी 10 नक्सली हत्या, फिरौती और अन्य आरोपों सहित आतंकवादी गतिविधियों के लिए वांछित हैं। सभी 10 नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से सम्बंधित हैं।

राज्य सरकार की विशेष शाखा (राज्य खुफिया) ने राज्य के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 10 नक्सलियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने लायक सूचना देने के लिए नकद इनाम का प्रावधान था। गृह विभाग ने प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री से अंतिम मंजूरी मांगी थी। इन 10 नक्सलियों में जोनल कमांडर सुशील भूइया और इंदल यादव शामिल हैं। राज्य सरकार ने इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। तीन अन्य नक्सलियों में सब जोनल कमांडर सत्येंद्र पासवान, प्रमोद पासवान और विनोद यादव हैं। राज्य सरकार ने इन तीनों पर तीन-तीन लाख रुपये के इनाम रखे हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 29, 2012, 13:53

comments powered by Disqus