Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 15:12
रांची : झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने बुधवार को केंद्र सरकार से राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अहमद ने आज केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा की। इसमें कहा गया है कि एक नए गठबंधन ने 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 43 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है इसलिए राष्ट्रपति शासन हटाया जा सकता है।
झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने कल कांग्रेस, राजद और सात निर्दलीय तथा छोटे दलों के विधायकों को मिलाकर 43 विधायकों के समर्थन के पत्र के साथ राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। झामुमो द्वारा आठ जनवरी को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन से समर्थन वापस लिए जाने के बाद 18 जनवरी को विधानसभा को निलंबित स्थिति में रखा गया था और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। राष्ट्रपति शासन की अवधि 18 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 10, 2013, 15:12