Last Updated: Friday, July 19, 2013, 18:23
रांची : झारखंड के विधानसभाध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने शुक्रवार अपराह्न तीन बजे अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह अपराह्न तीन बजे विधानसभा भवन पहुंचे और उन्होंने नियमानुसार विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम तैयार अपना दो पंक्ति का इस्तीफा विधानसभा के प्रभारी सचिव सुशील कुमार सिंह को सौंप दिया।
झारखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष नहीं है लेकिन नियमानुसार उपाध्यक्ष के नाम से ही इस्तीफा तैयार किया गया था जो सचिव के हाथ में सौंपा गया। उन्हें विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दी। सिंह ने कल विधानसभा में कहा था कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर उन्होंने विधानसभा में नयी सरकार के विश्वास मत हासिल करने तक पद पर बने रहने का फैसला किया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 19, 2013, 18:23