Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 12:09
मुंबई : दिल्ली के व्यापारी अरुण कुमार टिक्कू की हत्या के मामले में गैंगस्टर विजय पलांडे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये जाने के एक दिन बाद मुंबई पुलिस ने आज उस पर इसी मामले में पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में एक और आरोपपत्र दाखिल किया।
पलांडे को टिक्कू हत्याकांड में उसकी कथित भूमिका के लिए 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह पुलिस हिरासत में भागने में सफल रहा था। बहरहाल बाद में उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘हमने अदालत में 28 गवाहों के बयानों के साथ 160 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। दो गवाहों ने भी आरोपी गौतम वोरा की पहचान की है।’ (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 8, 2012, 12:09