टिक्कू मर्डर: फरार आरोपी गिरफ्तार - Zee News हिंदी

टिक्कू मर्डर: फरार आरोपी गिरफ्तार

मुम्बई : व्यवसायी अरुण टिक्कू हत्या के आरोपी विजय पलांडे को फरार होने के कुछ ही घंटे बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विजय मंगलवार देर रात को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। दिल्ली के व्यवसायी अरुण (67 वर्ष) की मुम्बई में शनिवार को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोप में व्यवसायी के पुत्र एवं फिल्म कलाकार अनुज टिक्कू, सुशील, मनोज गजकोश और धनंजय शिंदे को राज्य के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया था।

 

मुम्बई पुलिस ने विजय को सतारा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि अंधेरी पूर्व स्थित अपराध शाखा की हवालात में स्थानांतरित करते समय वह फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए शहर से बाहर निकलने के रास्तों पर चौकसी तेज कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि रात दो बजे सुशील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 11, 2012, 12:37

comments powered by Disqus