Last Updated: Monday, September 9, 2013, 23:31
गाजियाबाद : आसाराम के गाजियाबाद स्थित आश्रम को गाजियाबाद नगर निगम ने सम्पत्ति कर, पानी के बिल और सीवर टैक्स के बकाये को लेकर नोटिस दिया है।
गत महीने आश्रम को नोटिस देने वाला नगर निगम अब आश्रम को कुल 5.86 लाख रुपए बकाए का कल एक और बिल देने पर विचार कर रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों ने आश्रम प्रबंधन से बकाये का ‘तत्काल’ भुगतान करने को कहा है। आश्रम जिले के नंदग्राम क्षेत्र में स्थित है।
निगम आयुक्त आर के सिंह ने कहा, ‘हमने आश्रम प्रबंधन को गत महीने नोटिस भेजकर उसे अपनी आपत्ति पेश करने के लिए एक महीने का समय दिया था। यद्यपि दूसरी ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। उन्होंने यदि कल तक अपना जवाब नहीं दिया तो हम फिर बिल भेजेंगे।’ (एजेंसी)
First Published: Monday, September 9, 2013, 23:31