टैक्सी चालकों ने किया महिला से सामूहिक बलात्कार

टैक्सी चालकों ने किया महिला से सामूहिक बलात्कार

रेवाड़ी (हरियाणा) : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पांच ट्रैक्सी चालकों ने 25 साल की उम्र की एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले यहां के तुलाराम विहार कॉलोनी में किराए के एक कमरे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने शहर के एक होटल के कमरे में दोबारा उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़ित हरियाणा के पलवल शहर की रहने वाली है और तलाकशुदा है। वह कल सुबह गुड़गांव से यहां आयी थी।

पुलिस के अनुसार कैब चालक अनूप सिंह उसे फुसलाकर तुलाराम विहार कॉलोनी स्थित अपने कमरे पर ले गया जहां उसने अपने चार दूसरे साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

बाद में आरोपी महिला को होटल ले गए जहां देर रात सबने दोबारा उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने किसी तरह से पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस होटल पहुंच गयी और आरोपी दो युवकों को पकड़ लिया। लेकिन बाकी तीन लोग घटनास्थल से भागने से सफल रहे।

पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 22, 2013, 23:06

comments powered by Disqus