ठाणे में महिला के साथ गैंगरेप, चार गिरफ्तार

ठाणे में महिला के साथ गैंगरेप, चार गिरफ्तार

ठाणे में महिला के साथ गैंगरेप, चार गिरफ्तारठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वज्रेश्वरी के निकट अकलोली में पांच लोगों द्वारा एक महिला का सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों ने 35 वर्षीय महिला का गत सोमवार को सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में कल रात पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान सागर (21), संजय (30), मोहन (32) और जगदीश (22) के रूप में की गई है। पांचवें आरोपी की पहचान विनोद कुमार के रूप में की गई है। वह अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि अकलोली निवासी पीड़िता तड़के अपने घर जा रही थी तभी पांच लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसका बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पांच में से तीन आरोपी पीड़िता को जानते हैं। वे पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं जबकि शेष दो आरोपी पड़ोसी गांव के निवासी हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 25, 2013, 12:02

comments powered by Disqus