ठाणे में लड़की के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

ठाणे में लड़की के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

ठाणे में लड़की के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तारठाणे : ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शारीरिक रूप से निशक्त 19 वर्षीय एक लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नारपोली पुलिस थाने के उपनिरीक्षक डीवी जांगले ने बताया कि तीनों आरोपियों ने करीब छह हफ्ते पहले लड़की का कथित अपहरण कर लिया था और वे उसे टेम्पो में डालकर अंजुर फाटा के नजदीक एक एकांत जगह पर ले गए। चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करने वाली पीड़िता ने कल घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी उम्र 27 से 35 साल के बीच है। उनके खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 16, 2013, 11:07

comments powered by Disqus