डल झील पर बिछी बर्फ की चादर

डल झील पर बिछ गई बर्फ की चादर

डल झील पर बिछ गई बर्फ की चादरश्रीनगर : कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है और इस मौसम में पहली बार डल झील की सतह जम गयी है।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल की रात इस सर्दी के मौसम में दूसरी बार सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

श्रीनगर में इससे पहले 23 दिसंबर को मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गयी थी। उस दिन भी न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख के सीमांत क्षेत्र में करगिल राज्य का सबसे ठंडा स्थान है जहां शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है। पास ही लेह कस्बे में पारा शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस गिर गया।

उत्तर कश्मीर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया वहीं दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 3, 2013, 16:25

comments powered by Disqus