Last Updated: Friday, April 20, 2012, 16:07
बीजापुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिले के भद्देड थाने के तहत थेगडापल्ली गांव के पास शुक्रवार को नक्सलियों ने डीएम के काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले में डीएम और एक विधायक बाल-बाल बच गए।
मृतकों में बीजापुर जिला पंचायत सदस्य महेश पुजारी, भाजपा के भैरमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर और वाहन चालक अश्विनी शर्मा शामिल हैं। भाजपा के बीजापुर जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि डीएम रजत कुमार और विधायक महेश घाघरा एक ही कार में सवार थे और वे एक सरकारी आयोजन में शामिल होने के बाद भोपालपटनम से बीजापुर लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट के जरिए यह हमला किया। विस्फोट की चपेट में आया वाहन डीएम के वाहन के ठीक पीछे चल रहा था और इसके परखच्चे उड़ गए।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, April 21, 2012, 00:11