डीएसपी मर्डर केस में राजा भैया पर कसा शिकंजा, करीबी गिरफ्तार

डीएसपी मर्डर केस में राजा भैया पर कसा शिकंजा, करीबी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (उप्र.) : डीएसपी जिया उल हक की हत्या के मामले में सीबीआई की बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई ने रविवार को पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के एक करीबी छविनाथ यादव को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति हक की हत्या के मामले में आरोपी है।

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक छविनाथ यादव अवैध खनन में लिप्त है। वह मौदवाड़ा और बितनी गांव में अवैध खनन का रैकेट चला रहा था। हक इस रैकेट के खिलाफ अभियान चला रहे थे। छविनाथ यादव और गुलशन यादव इस रैकेट में शामिल थे। दोनों को राजा भैया का करीबी बताया जाता है। गुलशन यादव फिलहाल फरार है। सीबीआई ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

संजीव प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और राजीव प्रताप सिंह फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में हैं। गुलशन और हरी ओम श्रीवास्तव फिलहाल फरार हैं। राजा भैया पांचवे अभियुक्त हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 18, 2013, 00:31

comments powered by Disqus