Last Updated: Friday, January 20, 2012, 14:33
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मोदी फ्लाईओवर के पास एक बेकाबू डीटीसी बस ने पांच लोगों को रौंद दिया। सभी लोग शुक्रवार सुबह फुटपाथ पर चाय की दुकान के सामने खड़े थे। दुर्घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां 17 वर्षीय छात्र और एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवासपुरी डिपो से कालकाजी के बीच चलने वाली रूट संख्या 463 की डीटीसी बस शुक्रवार सुबह कालकाजी की ओर जा रही थी। 11 बजे जैसे ही बस मोदी फ्लाईओवर से कैप्टन मार्ग की ओर मुड़ी, चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। पटरी पर चाय की दुकान के सामने आधा दर्जन लोग खड़े थे। इनमें एक छात्र व एक महिला सहित पांच लोग बस की चपेट में आ गए।
अमर कालोनी थाना पुलिस ने बस जब्त कर चालक देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया है कि ब्रेक फेल हो जाने की वजह से वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका।
First Published: Friday, January 20, 2012, 20:03