तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई के आदेश

तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई के आदेश

रामेश्वरम : श्रीलंका की एक अदालत ने देश की नौसेना द्वारा 13 मार्च को कथित तौर पर देश की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 19 भारतीय मछुआरों की रिहाई का गुरुवार को आदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के अनुराधापुरम जेल में बंद मछुआरे कल या परसों यहां आएंगे। मन्नार न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के मजिस्ट्रेट सराबुद्दीन ने मछुआरों की रिहाई और उनकी चार नौकाओं को छोड़ने के आदेश दिए।

इस बीच ओराकवाल्थुराई अदालत ने पांच अप्रैल को कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार 26 भारतीय मछुआरों की हिरासत की अवधि 19 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे ही मामले में छह अप्रैल को गिरफ्तार किए गए 30 भारतीय मछुआरों के मामलों की सुनवायी 18 अप्रैल को होनी तय है।

First Published: Thursday, April 11, 2013, 20:02

comments powered by Disqus