तमिलनाडु में अमेरिकी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

तमिलनाडु में अमेरिकी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

तिरूनेलवेली (तमिलनाडु) : मुस्लिम संगठनों के सदस्य रेलवे स्टेशन के भीतर घुस गये तथा उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठियां चलाये जाने पर 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये। प्रदर्शनकारी कथित रूप से इस्लाम को बदनाम करने वाली एक फिल्म का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि एम एम के के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ उस समय झड़प हो गयी जब उन्हें रेलवे स्टेशन पर धरना देने की इजाजत नहीं दी गयी। बाद में जब पुलिस ने उन्हें स्टेशन के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन करने की इजाजत दी तो प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती स्टेशन पर प्रवेश करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि झड़प में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 09:24

comments powered by Disqus