Last Updated: Sunday, November 25, 2012, 17:20
कोयंबटूर : तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस के शनिवार देर रात यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर एक खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बालक शामिल हैं।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।
बस पलानी से वालपरेई जा रही थी। बस से चालक का नियंत्रण खत्म हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 25, 2012, 17:20