तमिलनाडु: लापता मछुआरे श्रीलंका पहुंचे - Zee News हिंदी

तमिलनाडु: लापता मछुआरे श्रीलंका पहुंचे






रामेश्वरम : तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के अक्करैपेट्टई के चार लापता मछुआरे श्रीलंका के मुल्लैतिवू पहुंच गए है।

 

पुलिस के अनुसार चिन्नयन, अंजप्पन, मुरूगन और राकन्नन शनिवार सुबह मछली पकड़ने गए थे। पाक जलडमरूमध्य में काचथीवू के समीप नौका में गड़बड़ी पैदा होने पर मछुआरों का उस पर नियंत्रण नहीं रहा।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि तेज समुद्री हवा से नौका शनिवार रात मुल्लाथिवू में पहुंच गई। श्रीलंका के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रही है।

 

सूत्रों बताया कि इसी बीच श्रीलंका में तीन अन्य मछुआरों की लाशें मिली हैं , उनकी नौका पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण काचथीवू के समीप डूब गई थी। ये लोग अन्य मछुआरों के साथ 21 दिसंबर को पुडुकोट्टाइ से मछली पकड़ने निकले थे।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 25, 2011, 20:25

comments powered by Disqus