तृणमूल और माकपा कार्यकर्ताओं में झड़प - Zee News हिंदी

तृणमूल और माकपा कार्यकर्ताओं में झड़प

मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला में तृणमूल कांग्रेस और माकपा समर्थकों के बीच कल रात से हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई व कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकमारी गांव में माकपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प में 12 तृणमूल कार्यकर्ता घायल हुए। यहां तृणमूल के एक जुलूास के आने के बाद शुरू झड़प में कई माकपा समर्थकों के घरों को तहत-नहस कर दिया गया और एक मोटरसाइकल में आग लगा दी गयी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर अपने कार्यकर्ताओं पर हमले करने का आरोप लगाया।

 

इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में आज सुबह धदिका के एक मैदान में तृणमूल कार्यकर्ता अजीजुल मंडल का शव मिला। वह कल रात हुई झड़प के बाद से गायब थे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 3, 2012, 09:57

comments powered by Disqus