तृणमूल कांग्रेस के सांसद अंबिका बनर्जी का निधन

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अंबिका बनर्जी का निधन

हावड़ा: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अंबिका बनर्जी का गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बनर्जी 86 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

कृषि विपणन मंत्री अरूप रॉय ने बताया कि हावड़ा क्षेत्र से सांसद बनर्जी को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी प्रोस्टेट ग्रंथि और गुर्दे में समस्या थी।

गौरतलब है कि बनर्जी का राजनीतिक करियर कांग्रेस के साथ शुरू हुआ था और वह 1982 से 2006 के बीच विधायक रहे थे। वह 1996 से 2006 के बीच विपक्ष के उप नेता भी रहे थे। हालांकि, वह 2006 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव हार गए थे। तीन साल बाद हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने माकपा के स्वदेश चक्रवती को हराया।

बनर्जी का जन्म 28 अगस्त 1928 को हुआ था। वह मैकेनिकल इंजीनियर थे और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल तथा इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन जैसे विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 25, 2013, 13:55

comments powered by Disqus