द. दिल्ली में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी - Zee News हिंदी

द. दिल्ली में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव के 272 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए।

 

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने 104 वार्डों में 44 वार्डों में जीत दर्ज की है और उसे बहुमत के जादुई अंक के नौ सीटें कम मिली है। पार्टी को निर्दलीयों के समर्थन की उम्मीद है। इस क्षेत्र में 14 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 30 सीटें मिली। बसपा को पांच सीट, राकांपा को पांच सीट, इनेलोद को तीन सीट तथा जदयू, रालोद को एक-एक सीट पर जीत मिली।

 

शुरुआती रुझान में ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी, जो अंत तक जारी रही। गौर हो कि दक्षिणी दिल्ली में कुल 104 सीटें हैं। पार्टी को मिली इस जीत से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।

First Published: Tuesday, April 17, 2012, 20:18

comments powered by Disqus