Last Updated: Monday, October 17, 2011, 07:53
सीवान: बिहार के सीवान जिले की दरौंदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सतारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी कविता सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार परमेश्वर सिंह को 20, 000 से ज्यादा मतों से हरा दिया। राजग ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।
मतगणना का परिणाम राजग के पक्ष में रहा। कविता ने राजद के प्रत्याशी को 20,092 मतों से हरा दिया। राजग को जहां 51,754 मत प्राप्त हुए वहीं राजद को 31,662 मत पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के कालिका शरण सिंह को सिर्फ 4,238 मत ही प्राप्त हो सके। इस उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।
गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के दरौंदा क्षेत्र के जनता दल (युनाइटेड) की विधायक जगमातो देवी के निधन के कारण जून में यह सीट रिक्त हुई थी।
First Published: Monday, October 17, 2011, 15:29