दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप निकली, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन मौसम विभाग ने शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने शाम के समय में बिजली चमकने की सम्भावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, `शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बिजली चमकने के साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की सम्भावना है।`

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 37.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 10, 2013, 11:43

comments powered by Disqus