Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 11:47
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार सुबह हल्की धुंध छाई रही और आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा। हल्की बारिश और ठंडी हवा चलने के कारण मौसम सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कुछ हिस्सों में बारिश होने की सम्भावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह से डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे तक 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वातावरण में आर्द्रता 93 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 16, 2012, 11:47