Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 12:45
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और न्यूनतम ताममान औसत से एक डिग्री ज्यादा 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के कार्यालय ने शहर के कुछ इलाकों में हल्की फुहार पड़ने के आसार जताए हैं।
`भारतीय मौसम विभाग` (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, `आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। शाम के वक्त गरज के साथ हल्की छीटें पड़ने की सम्भावना है।` अधिकारी ने आगे बताया कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह 8:30 बजे वातावरण में आद्र्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।
शनिवार को एक तरफ जहां मौसमविदों ने बारिश की सम्भावना जताई थी वहीं पूरे दिन बारिश दिल्ली वासियों से बचती नजर आई। शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ज्यादा 34.3 और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री ज्यादा 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। (एजेसी)
First Published: Sunday, August 5, 2012, 12:45