Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 12:18
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आकाश पर हल्के बादल छाए रहे। इससे एक दिन पहले ही यहां हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान कार्यालय (आईएमडी) ने दिन के समय और बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मौसम सुखद बना हुआ है और बुधवार को फिर बारिश हो गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 45 प्रतिशत दर्ज की गई।
मंगलवार को यहां 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ तेज हवाएं चलने से कुछ इलाकों में पेड़ उखड़ गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 6, 2012, 12:18