दिल्ली के ऊपर बादल, बारिश की संभावना

दिल्ली के ऊपर बादल, बारिश की संभावना

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, `सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।`

आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर और आद्र्रता 93 फीसदी दर्ज की गई। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्यिसयस जबकि न्यूनतमत तापमान एक डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 2, 2013, 12:07

comments powered by Disqus