Last Updated: Friday, December 14, 2012, 09:52
ज़ी न्यूज़ ब्यूरोनई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि रोहिणी के सेक्टर-18 में पिछले कई दिनों से ट्रांसपोर्ट दफ्तर की आड़ में जिस्म का धंधा चलाया जा रहा था। कई दिनों से शिकायत करने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बीती रात आसपास के लोगों ने खुद ही पहल करते हुए कोठी का ताला तोड़ दिया और घर में दाखिल हो गए। लोगों ने मौके से दो लड़कियों समेत दो ग्राहकों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार की गई लड़कियों में एक विदेशी भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
कमरे को देखकर नहीं लग रहा था कि यहां कोई टूर एंड ट्रेवल्स का दफ्तर है। जगह-जगह शराब की बोतलें, बिस्तर और अस्तव्यस्त कपड़े। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दोनों ग्राहक और दोनों युवतियां डरी-सहमी थीं। घटना से साफ पता चल रहा था कि यहां बड़े पैमाने पर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था और पुलिस को इसकी पूरी जानकारी थी।
First Published: Friday, December 14, 2012, 09:47