Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 08:42

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली में छह साल की एक लड़की से उसके पड़ोसी एक रिक्शा चालक ने कथित तौर पर बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि कल ख्याला में लड़की घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान 35 वर्षीय शंभू उसे लालच देकर अपने घर ले गया। वहां उसने कथित रूप से उससे बलात्कार किया। यह वारदात तब सामने आयी जब लड़की की मां ने उसे चिल्लाते हुए देखा।
उसके बाद उसकी मां पुलिस के पास पहुंची। पुलिस उसे समीप के अस्पताल में जांच के लिए ले गयी जहां बलात्कार की पुष्टि हुई। शंभू को गिरफ्तार कर लिया गया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 30, 2013, 08:42