Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 07:21
नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। शाम तक बारिश होने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की सम्भावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
अधिकारी ने कहा, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, February 4, 2012, 12:51