दिल्ली में उमस, बारिश के आसार

दिल्ली में उमस, बारिश के आसार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस भरा वातावरण रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे बादल छाए रहने तथा कुछ इलाकों में बारिश होने की सम्भावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 71 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक क्रमश: 37.5 डिग्री और 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 5, 2013, 11:23

comments powered by Disqus