Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 12:08
ज़ी न्यूज़ ब्यूरोनई दिल्ली : दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शनिवार को एक मकान में आग लगने की घटना से एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार तड़के घटित हुई। सुबह पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठते देख पुलिस को सूचना की। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दरवाजा तोड़कर जली अवस्था में चार शव निकाले। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आग लगने से चारों इतने झुलसे गए थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सक्सेना परिवार के साथ मोहन गार्डन के मकान नंबर ए-1/23 में रहते थे। तीन मंजिल का यह मकान उन्होंने डेढ़ साल पहले ही खरीदा था। बवाना में उनकी कॉपर की एक फैक्ट्री भी है। उनके ऊपर 40 लाख का कर्जा बताया जा रहा है जिसके कारण पूरा परिवार परेशान था। कर्ज के कारण उसके परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
First Published: Saturday, April 6, 2013, 12:08