Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 12:26
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 85 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 19, 2013, 12:26