दिल्ली में केबल आपरेटरों की 48 घंटे की हड़ताल शुरू

दिल्ली में केबल आपरेटरों की 48 घंटे की हड़ताल शुरू

नई दिल्ली : दिल्ली में केबल आपरेटरों के एक वर्ग ने आज कहा कि उन्होंने आज रात से 48 घंटे के लिए सेवा उपलब्ध नहीं कराने का फैसला किया है। ये आपरेटर डिजिटलीकरण तथा सरकारी अनदेखी का विरोध कर रहे हैं।

वेस्ट दिल्ली केबल आपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव विनीत कुमार के अनुसार इस हड़ताल का आह्वान दिल्ली में केबल आपरेटरों की अनेक एसोसिएशन ने किया है। उन्होंने कहा, `रात नौ बजे से दिल्ली में सभी केबल आपरेटर 48 घंटे के लिए सेवा (फीड) नहीं देंगे।` सरकार ने एक अप्रैल से टीवी केवल सेवाओं के डिजिटलीकरण को अनिवार्य कर दिया है जिसके लिए सैट टाप बाक्स (एसटीबी) स्थापित करना अनिवार्य हो गया है।

कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार ने केबल सिग्नलों के डिजिटलीकरण का फैसला स्थानीय केबल आपरेटरों की चिंताओं पर बिना विचार किये किया गया है। ट्रांस यमुना केबल आरपेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा कि डिजिटलीकरण से आम लोगों से अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 29, 2013, 21:52

comments powered by Disqus