Last Updated: Monday, July 2, 2012, 13:18
नई दिल्ली : भीषण गर्मी के साथ शुरू हुए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को न्यनतम तापमान औसत से पांच डिग्री ज्यादा 32 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शाम में हल्की बारिश होने के आसार व्यक्त किए हैं।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमएफ) के अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। शाम को आशिंक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। आईएमएफ के अधिकारी ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम में आद्र्रता सुबह साढ़े आठ बजे तक 67 प्रतिशत मापी गई। रविवार को तापमान औसत से सात डिग्री ज्यादा 43.2 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान और चार डिग्री ज्यादा 31.4 मापा गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 2, 2012, 13:18