Last Updated: Sunday, June 17, 2012, 13:50
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को तपिश का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आकाश में बादल छाने और आंधी-तूफान आने की सम्भावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में मुख्यरूप से आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम तक छिटपुट बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है।" सुबह आठ बजे आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई।
शनिवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 43.2 डिग्री सेल्सियस और 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, June 17, 2012, 13:50