Last Updated: Friday, February 3, 2012, 06:58
नई दिल्ली: दिल्ली शहर के निवासियों ने शुक्रवार को अपेक्षाकृत गर्म और खुशनुमा सुबह का अनुभव किया क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक और गुरुवार के 8.4 डिग्री सेल्सियस से 1.4 डिग्री अधिक था।
सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया हुआ था लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आयी। गत 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने शनिवार को गर्म दिन की भविष्यवाणी की है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा हो सकता है।
दिसम्बर महीने में किसमस के दिन सुबह में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। जनवरी में सबसे कम तापमान 16 जनवरी 1935 को दर्ज किया गया था जब पारा शून्य से 0.6 डिग्री नीचे चला गया था जबकि अधिकतम 32.5 डिग्री 28 जनवरी 2004 को दर्ज किया गया था।
(एजेंसी)
First Published: Friday, February 3, 2012, 12:28