Last Updated: Monday, November 5, 2012, 12:12
नई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध छाई रही और मौसम ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक कोहरा छाया रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार दोपहर तक राजधानी कोहरे से ढका रहेगा, लेकिन दिन के बढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और शाम में हल्की धुंध के साथ मौसम ठंडा रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 में 94 फीसदी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 5, 2012, 12:12