दिल्ली में डेंगू के 33 नए मामले

दिल्ली में डेंगू के 33 नए मामले

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या अभी भी बढ़ रही है और आज 33 लोगों में इसकी पुष्टि के साथ ही पीड़ितों की कुल संख्या 685 पहुंच गई। दिल्ली में अभी तक डेंगू के कारण दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में अभी तक डेंगू के सबसे अधिक 256 मामले, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 227 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 171 मामले सामने आए हैं। इनके अलावा दो अन्य मामले एनडीएमसी और छावनी इलाकों में सामने आए हैं। डेंगू के कुल 685 मामलों में से सात दिल्ली के बाहर के हैं। गौरतलब है कि पिछले साल राजधानी में डेंगू के 548 मामले सामने आए थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 22, 2012, 17:56

comments powered by Disqus