दिल्ली में डेंगू के 39 नए मामले, अब तक 1200 से ज्यादा

दिल्ली में डेंगू के 39 नए मामले, अब तक 1200 से ज्यादा

नई दिल्ली : राजधानी में डेंगू तेजी से पांव पसारता जा रहा है। 39 और लोगों के जांच परिणाम सकारात्मक आने के साथ ही अब तक 1200 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। तीनों नगर निगम क्षेत्रों से 37 मामले सामने आए तो दो मामले राजधानी के सबसे विशिष्ट इलाके से सामने आए हैं। इस मौसम में डेंगू के अब तक कुल 1,211 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 11 मामले शहर के बाहर के थे।

राजधानी में पिछले महीने डेंगू फैलने के बाद से अब तक दो बच्चों की जान जा चुकी है। 457 मामलों के साथ दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम से 400 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम से 299 मामले सामने आए हैं। अन्य मामले एनडीएमसी और दिल्ली छावनी इलाके से आए हैं। 2011 में कुल 857 मामले सामने आए थे और पांच लोगों की जान चली गयी थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 5, 2012, 17:50

comments powered by Disqus