दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री

दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री

दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्रीनई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप खिली जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के समय मौसम साफ रहने की सम्भावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह के समय वातावरण में हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 प्रतिशत रही जबकि दृश्ता 800 मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 22.7 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस बना रहा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 12, 2013, 11:15

comments powered by Disqus