दिल्ली में धूप खिली, सर्द रही सुबह

दिल्ली में धूप खिली, सर्द रही सुबह

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह धूप निकली लेकिन मौसम सर्द रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में अच्छी धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़गी।

शहर में सुबह हल्की धुंध छाई रही। प्रात: 8:30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई और दृश्यता 800 मीटर रही। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 22, 2013, 11:04

comments powered by Disqus