दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

 दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्मनई दिल्ली : दिल्ली में एक और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो अज्ञात लोगों ने एक 17 वर्षीय युवती के साथ यहां सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित घेरलू नौकरानी है और दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर इलाके स्थित एक घर में काम करने के लिए गई थी। पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने युवती को एक कमरे में बंद कर उसके साथ सोमवार की शाम दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता के मुताबिक दोनों आरोपी नशे में थे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 30, 2013, 11:54

comments powered by Disqus