Last Updated: Monday, July 9, 2012, 12:48
नई दिल्ली : बारिश की फुहारों ने सोमवार को एक बार फिर दिल्लीवासियों को राहत दी, हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। राजधानी में आज दिन में लगभग 11 बजे हल्की बारिश हुई। आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस वक्त के लिए सामान्य है, लेकिन कल के 26.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार शाम को हुई मानसून की पहली बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मॉनसून के दौरान शहर में 645.7 मिलिमीटर बारिश होने पर ही इसे सामान्य माना जा सकता है। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 9, 2012, 12:48