दिल्ली में बादल छाए, गिर सकते हैं ओले

दिल्ली में बादल छाए, गिर सकते हैं ओले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के एक अधिकारी के कहा कि आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जबकि कुछ एक क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं।

शहर में सुबह आसमान बादलों से ढका रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 1200 मीटर दर्ज की गई जबकि वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। जबकि मंगलवार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 4, 2013, 11:42

comments powered by Disqus