दिल्ली में भाई-बहन की हत्या में 3 गिरफ्तार

दिल्ली में भाई-बहन की हत्या में 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली में नाबालिग भाई-बहन की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बच्चों का मामा भी शामिल है। मंसीज (7) और उसकी बहन याश्वी (5) के शव सड़ी-गली अवस्था में शनिवार को सुबह करीब 9.30 बजे प्रगति मैदान विद्युत स्टेशन के सामने रेल पटरी के नजदीक से मिले थे। इस मामले में बच्चों के मामा अमित तथा पंकज एवं शिवम नाम के दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों भाई-बहन 26 फरवरी के दोपहर से ही पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित मदर कॉन्वेंट स्कूल से लापता थे। पुलिस ने बताया कि बच्चों के शव सड़ी हुई अवस्था में थे। ऐसा लगता है कि कुछ अंगों को जानवरों ने खा लिया था। दोनों बच्चों के शव स्कूल की पोशाक में मिले हैं। पोशाक से ही उनके शव की पहचान हुई। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 3, 2013, 14:59

comments powered by Disqus