Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 05:13
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले मॉडल टाउन इलाके में मंगलवार रात भाजपा कार्यकर्ता जय प्रकाश की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में भाजपा के ही पार्षद माधव प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।
माधव प्रसाद उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा पार्षद हैं। वह वार्ड नंबर 71 के संगम इलाके से चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में दो लोग आपस में उलझ गए। जय प्रकाश ने माधव प्रसाद को टिकट देने का विरोध किया था।
बैठक के बाद दोनों लोगों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जय प्रकाश की जमकर पिटाई की गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी मौत हो गई। नगर निगम चुनाव से पहले हिंसा की यह पहली घटना है।
First Published: Wednesday, April 11, 2012, 10:43