दिल्ली में मौसम खुशनुमा,बारिश की उम्मीद

दिल्ली में मौसम खुशनुमा,बारिश की उम्मीद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की बारिश होने की सम्भावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया के मुताबिक दिन में हल्की बारिश होने या बौछारें पड़ने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे क्रमश: 38.7 व 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 7, 2012, 12:31

comments powered by Disqus