Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 11:39
नई दिल्ली : दिल्ली में गुरुवार को गर्मी से राहत रहेगी और तापमान भी कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
हालांकि सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में मात्र 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
आर्द्रता का स्तर अब भी ऊंचा बना हुआ है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 83 प्रतिशत आद्र्रता मापी गई। गौरतलब है कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 12, 2012, 11:39