दिल्ली में मौसम सुहाना, बारिश के आसार

दिल्ली में मौसम सुहाना, बारिश के आसार


नई दिल्ली : आसमान में घिरे बादलों और तापमान में आई गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताह को पहला दिन खुशनुमा अहसास लेकर आया। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस पूरे मौसम का सबसे सामान्य तापमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक मौसम में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी की वजह से राजधानी के सभी स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद एक सप्ताह की देरी से सोमवार को खुले। बीते दिनों तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहा। लम्बे इंतजार के बाद शुक्रवार शाम मानसून ने दस्तक दी। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 9, 2012, 11:37

comments powered by Disqus